BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 1:22 pm
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का सिंगरोली दौरा, रक्षा बंधन से पहले लाडली बहनों को देंगे विशेष उपहार, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगरोली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन 1 को सिंगरौली जिले के विकासखंड चितरंगी में होगा। मुख्यमंत्री ‘रक्षा बंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों हेतु आभार सह उपहार कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लाड़ली बहनों द्वारा दिए गए अपार समर्थन के लिए आभार प्रकट करेंगे। श्रावण मास में राखी से पहले लाड़ली बहनों को विशेष उपहार देने का निर्णय लिया गया है। जिसे मुख्यमंत्री अपने हाथों से सौंपेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को आभार पत्र और उपहार का संदेश भी देंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस अभियान में वृक्षारोपण कर इसे और भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें और स्थानीय निवासी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से सिंगरौली जिले में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE