BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 11:00 am
NEWS : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ राजधानी जयपुर में लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होने के जिए जिलेभर से जाएंगे कार्यकर्ता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 3 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह को लेकर सांसद जन सुनवाई केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिलेभर कार्यकर्ता पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह को लेकर चित्तौड़गढ़ में भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। जाट ने पदाधिकारियों को  जिम्मेदारी देकर समारोह को सफल बनाने का आव्हान किया। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। श्रवण सिंह राव एवं हर्षवर्धन सिंह रूद ने सुझाव दिये। आभार जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने  किया। बैठक में जिला मंत्री सीपी नामधराणी, गौरव त्यागी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, गोपाल चौबे, गोपाल राजोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन पूर्बिया, प्रिंस शर्मा, शुभम सुखवाल, देवराज रजक, मुकेश जाट, छोटु माली, जीवन चौधरी, कमलेश खटीक, प्रहलाद आदि उपस्थित थे। समारोह में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चे एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारि सभी जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE