BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 2:07 pm
BIG NEWS : लाडली बहनों को आज मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा, सीएम मोहन बोले- चुनाव के समय जो-जो घोषणाएं की थी उसे हम पूरा करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी गुरुवार को रक्षाबंधन के 18 दिन पूर्व लाड़ली बहनों को त्योहार का तोहफा देंगे। साथ ही लाडली बहना योजना की 15वीं किश्त भी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। वहीं इससे पहले सीएम मोहन का बयान भी सामने आया है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने तय किया है कि चुनाव के समय हमने जो-जो घोषणाएं की थी उसे हम पूरा करेंगे। हमने लाड़ली बहना और उज्ज्वला योजना की बहनों को 450 में सिलेंडर देने की घोषणा की थी, हम वह देने जा रहे हैं और साथ ही रक्षाबंधन पर बहनों को 1500 रुपये दिए जाएंगे। 

सीएम यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के इस त्यौहार में बहन के हाथों भाई अपने कलाई में राखी बंधवा कर जो महसूस करता है, उसका आनंद ही अलग होता है। हमारे संस्कृति में ऐसे सभी त्योहारों का विशेष महत्व है, लेकिन सारे त्योहारों में रक्षाबंधन का त्यौहार सबसे बड़ा है। मैं इसके लिए सभी बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।    


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE