BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 7:20 pm
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना के नेतृत्व में राज्य सरकार के कुप्रबंधन के खिलाफ कांग्रेसी उतरेंगे सड़कों पर, विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भाजपा सरकार के कुप्रबंधन एवं विभिन्न अन्य ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कल शुक्रवार को निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पर कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश में उत्पन्न हुआ बिजली एवं पेयजल संकट, बढ़ती बिजली की दरों, बढ़ती अपराधिक घटनाओं सहित बढ़ते सामाजिक, धार्मिक एवं जातीय वैमनस्य के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कल दिनांक 02 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 10:30 निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय (SDM कोर्ट) पर कांग्रेसजन एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, उक्त विरोध प्रदर्शन के पश्चात उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।

निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीयों, गणमान्यजनों, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त आमजन से निवेदन है की आप सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में कल शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे निम्बाहेड़ा के उपखंड कार्यालय पर आवश्यक रूप से पधारकर उक्त विरोध प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि आमजन की आवाज भाजपा की बहरी एवं दिशाहीन सरकार तक पहुंचे और प्रदेशवासियों को राहत प्रदान हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE