BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 11:46 am
KHABAR : प्रदेश के मुखिया यादव ने की कोयंबटूर में उद्योगपतियों से वन-टू-वन, अब बेंगलुरू में निवेशकों से करेंगे संवाद, सीएम का आईटी, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर फोकस, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल । कोयंबटूर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर दक्षिण के राज्यों के उद्योगपतियों को साधेंगे। सीएम इसके लिए तमिलनाडु के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन में शामिल होंगे।

यह इंटरेक्टिव सेशन 8 अगस्त को होगा। प्रदेश में निवेश के अवसर बढ़ाने और फरवरी 2025 में होने वाले इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले यह तीसरा इंटरेक्टिव सेशन होगा। रोड टू जीआईएस श्रृंखला में आईटी सेक्टर के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरू में रहेंगे। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जुलाई को कोयम्‍बटूर में उद्योगपतियों की वन-टू-वन बैठकें की थी।

बेंगलुरू विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, आईबीएम जैसी कई बड़ी आईटी कंपनियों का हब है। यहां होने वाले सेशन में प्रदेश में वर्तमान आवश्यकतानुरूप आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में निवेश बढ़ाने में सफलता मिलेगी। 7 अगस्त की शाम को नेटवर्किंग डिनर में उद्योगपतियों की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुलाकात होगी।

यहां औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, एमपीएसईडीसी द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रजेंटेशन होगा। 8 अगस्त को इंटरेक्टिव सत्र में फिल्म एडवांटेज मध्य प्रदेश दिखाई जाएगी, जो उद्योगपतियों को राज्य में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए निवेश की सुविधाओं की जानकारी देगी।

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ वन-टू-वन बैठक, साथ ही वैश्विक क्षमता केंद्रों, आईटी और परिधान क्षेत्रों के साथ राउंड टेबल चर्चा भी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE