BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 2:50 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्रीपीसी शर्मा ने राजधानी भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस में उठाया 200 झुग्गियों को हटाने का मामला, नगर निगम के कारनामों की खोली पोल, कलेक्टर से की ये मांग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्रीपीसी शर्मा ने राजधानी भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर 200 झुग्गियों को हटाने का मामला उठाया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम का कारनामा बताते हुए कहा की स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में लगातार लोगों के घर तोड़े जा रहे है। गरीब लोगों को जो मकान आवंटित किए थे, वह नगर निगम के अधिकारियों ने बेच खाए।  उन्होंने कहा कि गरीबों को मालीखेड़ी में मकान देने का वादा किया गया, लेकिन वहां पर अब तक कोई मकान नहीं बना। 


पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार का स्टे ऑर्डर 1976 से है कि बारिश के समय किसी भी झुग्गी-झोपड़ी वासियों को नहीं हटाया जाएगा। वहीं, मोहन सरकार ने भी पिछले साल 2023 जून में यह आदेश दिया था कि किसी भी झुग्गीवासियों को बरसात के वक्त नहीं हटाया जाए। इस दौरान पीसी शर्मा ने कहा कि मामले में कलेक्टर से मांग की गई है कि इन लोगों को अभी बरसात के वक्त में नहीं हटाया जाए। साथ ही कैंप लगा कर के लोगों के नाम दर्ज किए जाए। साथ ही जिन लोगों ने पैसे जमा किए हैं, उन लोगों की रसीद देखकर उन्हें पक्के मकान दिए जाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE