BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 11:30 am
BIG NEWS : एमपी में अब हर सोमवार-मंगलवार भोपाल में रहेंगे बीजेपी एमएलए, विधायकों को सीएम मोहन के निर्देश- दो दिन भोपाल में रहें, मंत्रियों से करें मुलाकात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के सभी बीजेपी विधायक अब हर सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहेंगे। भोपाल में रुककर ये विधायक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के जरिए विधानसभा क्षेत्रों के रोडमैप पर होने वाले काम की जानकारी देंगे। जिससे कामों में तेजी लाई जा सकेगी। मंत्रियों से भी कहा है कि वे विधायकों से मिलें और उनकी बातों को तवज्जो दें।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के लिए पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि वे सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहेंगे और इसके बाद जिलों में या क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को आमतौर पर कैबिनेट की बैठक होती है। इसलिए मंत्रियों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इस बीच मंत्रियों की भोपाल में मौजूदगी के मद्देनजर विधायकों को भी इस दौरान भोपाल में रहने के लिए कहा है।


सीएम यादव ने कैबिनेट बैठक में अनौपचारिक संवाद में मंत्रियों से कहा है कि सोमवार और मंगलवार को विधायक भोपाल में रहेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे तो उनकी बातों को सुनना और क्षेत्र के विकास व अन्य जरूरी समस्याओं के निराकरण का काम करना है।


अधिकारियों को भी निर्देश
विधायकों के सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहने के दौरान उनके क्षेत्र के मसलों को लेकर मंत्रालय और डायरेक्टोरेट के अफसरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उनकी बातों को सुनें। बताया जाता है कि मौखिक निर्देश के जरिए लागू की गई व्यवस्था के बाद अब बीजेपी विधायक हर सोमवार और मंगलवार को अपने क्षेत्र के रोडमैप और अन्य कार्यों को लेकर भोपाल में रुकने भी लगे हैं।


मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल से जब संवाददाता ने इसकी पुष्टि की तो उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर यह व्यवस्था बनी है और मंत्रियों व अधिकारियों से मुलाकात करते हैं। इसके बाद सत्ता और संगठन से संबंधित मामलों के अलावा क्षेत्रीय जनता के दुख सुख में सहभागी बनने अपने क्षेत्र में रहते हैं।


विधायकों के साथ बैठक में उठा था मसला
सीएम मोहन यादव ने यह व्यवस्था पिछले माह विधायकों के साथ संभागवार की गई बैठकों के बाद लागू की है। बताया जाता है कि कई विधायकों ने मंत्रियों से मुलाकात नहीं हो पाने और तवज्जो नहीं मिलने का मसला संभागवार बैठक के दौरान उठाया था। इसके बाद सीएम यादव ने मंत्रियों को भी कहा कि विधायकों की सुनें और विधायकों को भी सोमवार व मंगलवार को भोपाल में रुककर क्षेत्र विकास के काम कराने के लिए कहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE