BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 2:20 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम मोहन का किया धन्यवाद, बोले- बन चुकी है नींव, अब निवेशकों को बुलाने की जरुरत, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 28 अगस्त को इन्वेस्टर मीट होने जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर सीएम मोहन यादव को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया था कि इन्वेस्टर मीट ग्वालियर में जरूरी है। क्योंकि हमारी नींव बन चुकी है। अब निवेशकों को बुलाने की जरूरत है’।


दरअसल, ग्वालियर में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जयविलास महल परिसर में अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ‘ग्वालियर संभाग में निर्माणधीन सभी योजनाओं की समीक्षा की गई है। सभी महत्वपूर्ण योजनाएं समय सीमा और गुणवत्ता के आधार पर पूरी हो, यही हमारा प्रयास है। पिछले 4 सालों से हमारा ग्वालियर बदलता हुए ग्वालियर की नई रूपरेखा हमने तैय भी कर दी है’।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ‘अब क्रियान्वन हो रहा है और आने वाले दिनों में ग्वालियर को आकर्षण का केंद्र हम बनाएंगे। 28 अगस्त को ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट भी है, जो मुख्यमंत्री ने आयोजित की है। ये ग्वालियर में बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारी नींव बन चुकी है। अब निवेशकों को बुलाने की जरूरत है। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जो उन्होंने मेरे निवेदन को स्वीकार किया और ग्वालियर में 28 तारीख इन्वेस्टर मीट के लिए तय की’।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE