पिपलियामंडी। सामूदायिक स्वास्थ केंद्र में डिलीवरी मरीज के परिजन से बदसूलुकी का एक मामला सामने आया है। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंची है। लेबररूम के बाहर हुई बहसबाजी के दौरान महिलाओं के साथ बदसूलकी करने का गंभीर आरोप भी डिलेवर केस में साथ आए परिजनों ने लगाया है। इस घटना से परिजनों में भारी आक्रोश है। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भारी संख्या में लोग जमा है। परिजनों की पूरी घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई है। साथ ही मल्हारगढ़ बीएमओ को भी ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई की मांग की गई है। यह मामला पिपलियामंडी सामूदायिक स्वास्थ केंद्र का है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 3 अगस्त को गर्भवती महिला ममता गोस्वामी को उसकी ननद डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां मौजूद स्टॉफ के दिलीप नामक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार कर मंदसौर ले जाने का दबाव बनाया। जबकि इसके बाद वहीं महिला के नॉर्मल डिलीवरी हुई। ज्ञापन के जरिये सीसीटीवी फुटेज चेक कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
