BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : आज नगर निगम के घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीसीसी चीफ पटवारी देंगे धरना, प्रदर्शन से एक दिन पहले शहर और ग्रामीण अध्यक्ष बहाल, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय इंदौर में प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा। पीसीसी चीफ के साथ कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्यनारायण पटेल भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन आज सुबह 10:30 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

इंदौर में आज होने वाले कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन को लेकर इंदौर के प्रभारी रवि जोशी और अवनीश भार्गव ने अलग-अलग विधानसभावार बैठक लेकर सभी कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी है। वहीं इन बैठकों की खास बात यह थी की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत के कारण निलंबित चल रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष और ग्रामिण अध्यक्ष पूरी तरह से बैठकों से नदारद थे। वहीं कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के एक दिन पहले दोनों ही नेताओं को बहाल कर दिया है।

प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे और आरोप-
- नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही है।
- सड़कों के निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।
- नक्शों में बदलाव करके भूमाफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
- पेंशनधारियों को उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है।
- जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि की गई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
- नर्सिंग कॉलेजों और नीट में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE