BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 7:44 pm
REPORT : शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे मध्य प्रदेश के उप राज्य प्रमुख के पद पर नियुक्त, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में हर्ष की लहर, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, रविंद्र कुवेश्वर के आदेश पर मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा भगतराम नायक को उपराज्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत नीमच जिला मिडिया प्रभारी प्रवीण गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भगतराम नायक की नियुक्ति के साथ ही उन्हें पद के दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दी गई है। प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने नव नियुक्त उप राज्य प्रमुख को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही संगठन में सदैव ईमानदारी, सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही सदैव संगठन के हित में अनुशासन पूर्वक कार्य करने तथा पार्टी नियम अनुसार संगठन में अन्य पार्टियों की तरह गुटबाजी बगावत नहीं पनपने देने की भी हिदायत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों को संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही शिवसेना संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा गया कि राष्ट्र रक्षा ही हमारा धर्म है के सिद्धांत पर चलकर कार्य करेंगे। समाज सेवा, समाज सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है।

उक्त कार्यक्रम में नव नियुक्त नीमच जिला प्रमुख ओम भाटी, युवा सेना संभाग प्रमुख विनोद नायक, युवा सेना प्रचार मंत्री अर्जुन बागरी, कैलाश पंवार, कालू चौहान, जगदीश नायक, अरविंद रावत, मोहित मराठा, राहुल राव, दीपक कटारा और शिव सैनिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE