BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 11:39 am
REPORT : पड़दा की घटना को लेकर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसपी से मुलाकात कर उठाई ये मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा तहसील के ग्राम पड़दा में विगत दिनों सरपंच के बेटे द्वारा आधी रात को पूर्व जनपद सदस्य जाकिर भाई अंसारी के घर पत्थरबाजी और जेसीबी से तोडफोडकर दीवाल गिराने के मामले में मनासा पुलिस द्वारा क्रास कायमी कर फरियादी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस गंभीर मामले में जिला कांग्रेस नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने संज्ञान लिया।
जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमण्डल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से मिला और मनासा में कानून व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई और फरियादी जाकिर अंसारी से केस उठाकर जांच की मांग की। एसपी अंकित जायसवाल ने प्रतिनिधिमण्डल की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि मैं डीएसपी मनासा से जांच करवाउंगा और दोषी लोगों पर कडी कार्यवाही करूंगा।
जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगेष संघई, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद कसेरा, पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, जाकिर भाई अंसारी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर, घीसालाल जाट आदि लोग शामिल थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE