BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 11:03 am
BIG NEWS : एमपी की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, आधी रत को घर में घुस कर दिया इस वारदात को अंजाम, भाई के रोकने पर की मारपीट, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। दरअसल, आधी रात शराब के नशे में धुत दो युवक एक लड़की के रूम में घुस गए। बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की। इतना ही नहीं भाई के विरोध करने पर गुंडों ने मारपीट भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


यह पूरी घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, न्यू मीनल रेजिडेंसी ब्लॉक 3 में एक युवती के घर में दो युवक शराब के नशे में घुस गए। आधी रात में घुसे बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की। बदमाशों को नहीं पता था कि रूम में लड़की का भाई भी है।

 
जब लड़की के भाई ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि लड़की अपने भाई के साथ भोपाल में अकेली रहती है। वह प्राइवेट जॉव करती है और उसका भाई पढ़ाई करता है। लड़की रीवा जिले की रहने वाली है। बदमाशों ने मौका देख फायदा उठाने की कोशिश की।

 
डायल 100 के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही बमदाशों ने लड़की के भाई को जान से मारने की धमकी दी। वहीं अयोध्या नगर थाने में रात्रि में पुलिस स्टॉफ मौजूद नहीं था। थाने में महिला की सुनवाई करने के लिए महिला अधिकारी ही नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE