BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : राजनीति में आस्तीन के सांप कौन ? दिग्विजय ने नागपंचमी पर अपनों पर ही साधा निशाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया समर्थन, जीतू पटवारी ने साधी चुप्पी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व वर्तमान राज्यसभा सांसद ने नागपंचमी पर अपनों पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने करीबी आस्तीन के सांपों से बचने की सलाह दी है। यह नसीहत उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दी है। दिग्गी के बयान का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समर्थन किया है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली है।


आज देश भर में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान ने अपनी ही पार्टी के अंदर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें ऐसी सलाह दी है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर आस्तीन के सांपों की तलाश शुरू हो गई है।


क्या राजनीति में भी आस्तीन के सांप होते हैं ? यह सवाल दिग्विजय सिंह के दिए हुए बयान के बाद खड़ा हो गया है। ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नाग पंचमी के मौके पर एक बड़ी सलाह दे डाली। दिग्विजय सिंह ने मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि आज नाग पंचमी है, सब लोग नाग की पूजा करो, लेकिन आस्तीन के सांपों से सचेत रहो। आइए आपको उनका यह बयान सुनाते है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कही ये बात
दिग्विजय सिंह के बयान पर पीसीसी में हलचल हो गयी है। खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उनके बयान से दूरी बनाते हुए चुप्पी साधनी पड़ी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन किया है। उसके साथ ही उनके बयान को साधने की कोशिश भी की है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे मजबूत और पुरानी पार्टी है हमारा निष्ठावान कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ खड़ा है जो लालच, फरेब और निजी स्वार्थ के लिए दूसरी पार्टी में गए हैं जो विचार भी कर रहे हैं। हमारी पार्टी में वापसी करने का उनके लिए पार्टी में अब कोई जगह नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE