BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 12:25 pm
BIG NEWS : एमपी के लोक निर्माण मंत्री का पैर हुआ फ्रैक्चर, कांवड यात्रा मे शामिल हुए तो अचानक लगा धक्का, फिर मची अफरा तफरी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भाजपा पार्षद का पीछे से धक्का लग गया। उनका पैर मुड़ गया, वे गिरते-गिरते बचे। डॉक्टर के पास गए तो पैर में फ्रैक्चर निकला। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्री का कहना है कि वे ठीक हैं।


लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाम करीब 4 बजे वे ग्वारीघाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। वे हाथ में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद रहीं।


यात्रा शुरू होने के 50 कदम चले ही थे, तभी भीड़ का धक्का मंत्री के पीछे चल रही भाजपा पार्षद मालती चौधरी को लगा। वह संभल नहीं पाईं और आगे चल रहे राकेश सिंह से टकरा गईं। मंत्री राकेश सिंह का भी बैलेंस बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे, लेकिन उनका पैर मुड़ गया। उन्होंने अपना पैर पकड़ लिया और दर्द से कराह उठे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री राकेश सिंह को संभाला।


एक्सरे रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर
कांवड़ यात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। इसके बावजूद उन्होंने कुछ कदम चलने की कोशिश की। ज्यादा दर्द होने के चलते मंत्री राकेश सिंह को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने पैर का एक्सरे करवाया। रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर आया है। डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE