BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 12:45 pm
BIG NEWS : भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस का अभियान, पीसीसी चीफ ने दिए निर्देश, भाजपा बोली- दिल में भी तिरंगे उतारें, कांग्रेस ने आरएसएस को लेकर कही दी ये बड़ी बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। प्रदेश के विधानसभाओं में यात्राएं भी निकाली जाएगी। वहीं बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस भी कैंपेन चलाएगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए निर्देश दिए है। एक लाख कांग्रेस कार्यकर्ता घरों में तिरंगा लगाएंगे। इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है।


एमपी के 1.5 करोड़ घरों में तिरंगा लगाने की अपील
दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों से तिरंगा लगाने की अपील की है। प्रदेश में भाजपा 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। विधानसभा में यात्राएं निकाली जाएगी। प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। बीजेपी के कार्यकर्ता घर घर तक पहुंचेंगे।


भाजपा झोंकेगी ताकत
इस अभियान में बीजेपी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। मंत्री, विधायक, सांसद, पंचायत अध्यक्ष, सभी जनप्रितिनिधि, पार्षद, सरपंच सभी भूमिका निभाएंगे। अकेले भाजपा 50 लाख झंडे पहुंचाएगी। 11, 12, 13 अगस्त को हर विधानसभा में युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगा। बीजेपी 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। जिलों में प्रदर्शनी लगाएगी।


बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस का अभियान
वहीं भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर कांग्रेस भी अभियान चलाएगी। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है। एक लाख कार्यकर्ता घरों में तिरंगा लगाएंगे। इसे लेकर अब बीजेपी कांग्रेस में सियासत भी शुरू हो गई है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।


कांग्रेसी दिल में भी तिरंगा उतारें- बीजेपी
बीजेपी के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हर घर में तिरंगा लगना ही चाहिए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है। अच्छा है कांग्रेस भी घरों में तिरंगा लगाएंगे। लेकिन कांग्रेसियों को अपने दिलों में भी तिरंगा उतारना चाहिए। देश प्रेम की भावना जागृत करना चाहिए।


कांग्रेस बोली- यह बात आरएसएस के लिए कही है
बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने सही कहा है तिरंगा दिलों में भी उतारें। पहले संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता था, अब फहराने लगा है, भाजपा ने आरएसएस  से कहा है कि तिरंगा दिल में भी उतारें।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE