BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 1:50 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 को गुना में, लाडली बहना कार्यक्रम में होंगे शामिल, हर घर तिरंगा अभियान में करेंगे सहभागिता, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 अगस्त सोमवार को गुना जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशासन के साथ बैठक भी करेंगें उनके कार्यक्रम की शुरुआत सर्किट हाउस में जनसंपर्क से होगी।


भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 11अगस्त रविवार की रात 10.45 पर गुना आगमन होगा। स्थानीय सर्किट हाउस गुना में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 12 अगस्त सोमवार को केंद्रीय मंत्री गुना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। सिंधिया सुबह 9.30 बजे सर्किट हाउस गुना में आम जनों के साथ जन संपर्क कर समस्या सुनेंगे। उसके बाद वह 10.30 बजे टेकरी धाम पहुंच बालाजी सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।


केंद्रीय मंत्री 11 बजे अंबेडकर चौराहा के समीप स्थित जन संपर्क कार्यलय पहुचेंगे। इसी के साथ ही सदर बाजार एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ जय किशन गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय होटल में दोपहर 12.30 भाजपा जिला गुना द्वारा आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित होकर कार्यक्रताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने जिले के सभी अपेक्षित कार्यक्रताओं से बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।


भाजपा की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित रहेंगे। उसके बाद वह लाडली बहना योजना कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अंत में पत्रकार वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया रात 8 बजे गुना से अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE