BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 3:56 pm
BIG REPORT : सिंधिया के गढ़ में दिग्विजय सिंह, बोले-आज नागपंचमी है, नाग की पूजा करो, पर आस्तीन के सांपों से सचेत रहो, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। शुक्रवार को सिंधिया के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आस्तीन के सांपों से सचेत रहने की सलाह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने कहा है कि आज आदिवासी दिवस और नागपंचमी है।


आज नाग पंचमीं पर नाग की पूजा करें, लेकिन आस्तीन के सांपों से सचेत रहें। दिग्विजय सिंह का यह स्टेटमेंट किसके लिए था यह तो सभी समझ गए हैं, लेकिन उनका बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वह भिंड लहार के लिए रवाना हो गए हैं।


ग्वालियर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा से अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। शुक्रवार को उनको भिंड के लहार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी को तोड़ने के विरोध में किए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होना था। शुक्रवार सुबह वह भोपाल से ग्वालियर आए और यहां उन्होंने लहार रवाना होने से पूर्व सिटी सेंटर होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। यहां मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आज दो दिवस हैं। एक आदिवासी दिवस है। दूसरा नागपंचमी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से बड़े ही निराले अंदाज में कहा कि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करें, लेकिन आस्तीन के सांपों से सचेत भी रहें।


सिंधिया के गढ़ में इस बयान के क्या मायने
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। शुक्रवार को भी ग्वालियर में उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को नसीहत दी है, कि आज नागपंचमी है, इसलिए नाग की पूजा करो, लेकिन आस्तीन के साँपों से सचेत रहो। ये बयान ग्वालियर में दिया है, इसके कई मायने भी है। क्योंकि यहीं, से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने का काम किया गया था। साथ ही विधानसभा हो, या लोकसभा चुनाव, देखा गया है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता आखिरी समय पर बीजेपी में शामिल हो रहे है।


अरुण यादव ने भी सांप वाले बयान का किया समर्थन
राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बायन पर जब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव यादव से बात की तो उन्होंने भी बयान का समर्थन किया है। अरुण यादव ने कहा है जो राजा साहब ने बात कही है, वो सच है। हमे ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हांलांकि अपने सार्वजनिक बयान पर दिग्विजय सिंह बिना कुछ बोले चल दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE