BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 5:05 pm
BIG REPORT : इंका नेत्री मधु बंसल का तीखा आरोप, प्रशासनिक अंधेरगर्दी की हो गई इंतहा, चंगेरा के वैध पट्टाधारियों के बजाय जुर्माने से दंडित अतिक्रमणकर्ताओं को पट्टे देने की तैयारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कोई सत्ताईस साल पहले ग्राम पंचायत डुंगलावदा द्वारा विधिनुकूल आधारों पर आवास हेतु आवंटित भूखंडों के पट्टाधारियों को अभी तक भी उनका हक नहीं मिल पाया हैं। गांव के कतिपय दबंगों द्वारा अवैध आधिपत्य को हटाने के आदेश का भी सात साल से पालन नहीं हो पाया है और स्वैच्छाचारिता की पराकाष्ठा यह है कि अब जुर्माने से दंडित अतिक्रमणकारियों को ही अवैध रूप से पूर्व में ही अन्यों को आवंटित भूखंडों के पट्टे देने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस पूरे मामले की शिकायत बंसल ने उच्च अधिकारियों को भी कर दी है
जिला काँग्रेस नीमच की वरिष्ठ नेता मधु बंसल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि नीमच उपखंड की ग्राम पंचायत डुंगलावदा क्षेत्र के ग्राम चंगेरा के भूखंड धारी ग्रामीणों ने गत दिवस उनसे भेंट कर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सालों से उनके साथ किये जा रहे अन्याय का जो प्रामाणिक ब्यौरा दिया है उससे नीमच जिले में सुशासन और वंचितों पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने सम्बन्धी भाजपा सरकार के दावों पर ही प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।
प्रशासनिक प्रक्रियागत अन्याय के शिकार चंगेरा के व्यक्तियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गणु बंसल ने बताया कि ग्राम पंचायत बुंगलावदा ने वर्ष 1996 97 में आबादी भूमि सर्वे कमाक दिनांक 09/08/2024
क्रमांक 139 जिसका वर्तमान नया नम्बर 343 है के रकबा 1.28 भाग पर चंगेरा ग्राम के आवासहीनों को विधिसम्मत तरीके से आवासीय भूखंड आवंटित किए गए थे। जिन लोगों को भूखंड आवंटित किए गए थे वह लोग गरीब तबके के लोग हैं इस कारण आवंटित भूखंडों पर गांव के ही कतिपय दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर आधिपत्य जमा लिया था। जिसकी शिकायत वर्षों पूर्व भूखंड धारी लोगों ने तहसीलदार एवं कलेक्टर को कर दी थी 
पीड़ितों ने इस संदर्भ में जिला कलेक्टर के समक्ष आवंटन सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर भूखंडों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने और आवंटन अनुसार भूखंड दिलाने की गुहार की थी। सालों साल चक्कर लगाने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार नीमच से जांच प्रतिवेदन मंगवाने के उपरांत तत्कालीन एसडीएम आदित्य शर्मा ने 31 अगस्त 2016 को पारित आदेश में आवेदकों को किये गए आवंटनों को न्यायसंगत माना और तहसीलदार नीमच को अवैध अतिक्रमण हटा कर मूल आवंटियों को भूखंड का आधिपत्य दिलाने की कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अतिक्रमणकर्ताओं से अर्थदंड तो वसूला लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया। 
मधु बंसल ने कहा कि तहसीलदार नीमच द्वारा एसडीएम के आदेश के अनुपालन में जारी नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर 10 अप्रैल 2017 को जारी आदेश में प्रत्येक अतिक्रमण कर्ता पर 10 10 हजार रु का अर्थदंड आरोपित करते हुए राजस्व निरीक्षक और सम्बद्ध पटवारी को प्रश्नाधीन भूमि से अतिक्रमण हटा कर भूमि ग्राम पंचायत को सौंपने के निर्देश दिए थे ताकि भूमि पर मूल आवंटियों को भूखंड प्रदान किये जा सके ।
बंसल ने कहा कि दूषित खोखली प्रशासनिक प्रक्रिया की बानगी देखिये कि अतिक्रमण को गैरकानूनी घोषित कर तहसीलदार के आदेशानुसार अतिक्रमण कर्ताओं से अर्थदंड तो पूरा वसूल कर लिया गया किन्तु प्रश्नाधीन भूमि पर दबंगो के अवैध कब्जे सात साल बाद अभी भी यथावत हैं। पटवारी ने दिखावे की एक टिप लिख दी है कि प्रश्नाधीन भूमि ग्राम पंचायत को सौंप दी गई हैं। बंसल ने कहा कि तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक ने पटवारी द्वारा की गई खानापूर्ति के बाद आंखे मूंद ली है और मौके पर जाकर यह तस्दीक करना जरूरी नहीं समझा कि प्रश्नाधीन भूमि पर अभी भी दबंगो का अतिक्रमण कायम है और मूल आवंटियों के साथ न्याय नहीं हुआ है। निहित स्वार्थों की पूर्ति कर दबंगों को अनुचित ढंग से लाभांवित करने के लिए स्वे जा रहे षडयंत्र में पटवारी, सरपंच और राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों की गहरी सांठगांठ साफ झलक रही शिकायत मेरे द्वारा कई बार की गई। 
बंसल ने कहा कि समग्र प्रामाणिक तथ्यों से यह स्पष्ट है कि, ग्राम चंगेरा के पीड़ित कार्य नागरिक वैध रूप से पट्टा आवंटन के 27 सालों के बाद आज भी भूखंडों से वंचित हैं । अपने जायज हक से वंचित पीड़ित लोग न्याय के लिए कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार के यहा चक्कर काटते काटते बेदम हताश व्यथित और घोर निराश हो गए हैं लेकिन वंचितों को तुरंत न्याय दिलाने के बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की इस भ्रष्ट और संवेदनहीन प्रशासनिक व्यवस्था में कोई उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं हैं
अब प्रश्नाधीन भूमि परअवैध अतिक्रमणकर्ता को अनुचित रुप से पट्टे देने की तैयारियां मधु बंसल ने कहा कि अंधेरगर्दी की पराकाष्ठा यह है कि जिनको कानून सम्मत ढंग से पंचायत द्वारा भूखंड के पट्टे आवंटित हुए थे उसी जगह पर अन्य किसी व्यक्ति को कोई भी अन्य अधिकारी या पंचायत कैसे दूसरा भूखंड का पट्टा जारी कर सकती है उनको एसडीएम न्यायालय द्वारा भूखंड दिलाने के न्याय संगत आदेश के पालनार्थ उचित कदम उठाने के बजाय राजस्व महकमे के तहत एसडीएम के ही आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े पैमाने पर जारी घांघलियों के अंतर्गत हेराफेरी कर चंगेरा की प्रश्नाधीन भूमि पर उन्हीं अतिक्रमणकर्ता को अनुचित रूप से पट्टे देने की तैयारियां की जा रही हैं जिनको दोषी ठहरा कर अर्थदंड से दंडित किया गया था और जो धन एवं बहु बल के सहारे अभी भी अवैध कब्जा जमाये बैठे हैं।
बंसल ने कहा कि जिला कांग्रेस द्वारा अनीति भ्रष्टाचार, वंचितों के दमन और दबंगों से सौदेबाजी कर अनुचित रूप से लाभान्वित करने के इस प्रकरण को लेकर मौजूदा जिला कलेक्टर के समक्ष भी तथ्य रखें गए हैं तथा संपूर्ण प्रकरण की शिकायत माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, राजस्व मंत्री, कमिश्नर उज्जैन संभाग, लोकायुक्त को भी की गई है और जांच कर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। काँग्रेस इस अवैध खेल का प्रखर विरोध करती है और अगर चंगेरा स्थित प्रश्नाधीन भूमि पर अविलम्ब अतिक्रमण हटा कर वास्तविक हकदारों को कब्जा नहीं दिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE