BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 11:29 am
BIG NEWS : एमपी के लठैत विधायक-देखा हैं ऐसा करतब, विधायक अजय विश्नोई और लखन घनघोरिया ने घुमाई लाठी, जानिए आप की हो जायेंगे हेरान, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। बीते दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन विधानसभा से विधायक अजय बिश्नोई ने एक कार्यक्रम के दौरान पाटन में लाठी घुमाई थी, उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुआ था। पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई के बाद पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा से विधायक लखन घनघोरिया का लाठी चलते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया एक मंझे हुए पहलवान की तरह लाठी घूम रहे हैं। उनके इस करतब को देखने के लिए चारों तरफ भीड़ लगी हुई है।


दर्शल नाग पंचमी के मौके पर शुक्रवार की रात को बड़ी खेर माई के पास एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें की एक विशाल अखाड़ा मंदिर पहुंचा इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने भी अखाड़े में पूजा अर्चना की और उसके बाद जो लाठी घुमाई है तो फिर लोग देखते ही रह गए। पूर्व मंत्री एक पहलवान की तरह लाठी घूम रहे थे कि जो भी लोग उन्हें देखता बस देखता ही रह गया। विधायक लखन घनघोरिया का 56 सेकंड का यह वीडियो जिसमें की वह शानदार तरीके से लाठी घूम रहे हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।


चार दिन पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई भी एक अच्छे लठैत के रूप में दिखे थे। अजय विश्नोई पाटन विधानसभा में सावन सोमवार के मौके पर मंदिर पहुंचे थे, जहां पर कि उन्होंने पूजा की और फिर लाठी घूमाई। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के इस करतब को जो भी देखा बस देखता रह गया। करीब 2 मिनट तक विधायक ने लाठी भांजी, इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोग पूर्व मंत्री को देखकर दांतों तले उंगलियां दबा रखे थे।


पूर्व मंत्री के 11 सेकंड के वीडियो में एक तरफ ढोल-नगाड़े बज रहे थे, दूसरी तरफ लोगों के बीच पूर्व मंत्री लाठी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि पाटन में कई सालों से सावन के मौके पर पिपलेश्वर धाम है जहां पर कि भगवान शिव के मंदिर में पूजा होती है, जहां पर कि सैकड़ों लोग शामिल होते है, इसी पूजा में शामिल होने के लिए के पाटन के पिपलेश्वर धाम से पाटन कृषि उपज मंडी तक करीब डेढ़ किलोमीटर की शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें कि पाटन विधायक अजय विश्नोई शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE