BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 5:16 pm
BIG NEWS : लाड़ली बहनों को सीएम मोहन की सौगात, खाते में ट्रांसफर किए 1897 करोड़, 450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के 52 करोड़ रुपए ट्रांसफर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लाड़ली बहनों (स्ंकसप ठमीदं) के लिए आज खुशियों का दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाड़ली बहना योजना की 15वीं किश्त जारी कर दी है। उन्होंने इस दौरान रक्षाबंधन के शगुन के रूप में भी 250 रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए हैं। सीएम ने आज कई योजनाओं से जुड़े 1897 करोड़ रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए।


लाड़ली बहना योजना के 1574 करोड़
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर  से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को 1,574 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया। आज 25 हजार से ज्यादा स्थानों पर लाड़ली बहना योजना की 1250 की राशि और रक्षाबंधन के शगुन की 250 की राशि एक साथ अंतरित की गई। 


रक्षाबंधन के 322 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.29 करोड़ बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 322 करोड़ रुपए से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। सीएम ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 1250 और 250 का विशेष उपहार देकर त्योहार को और भी खास बना दिया है।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 332 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 332 करोड़ रुपए से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।


450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के 52 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में 450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों को 52 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE