BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 11:27 am
REPORT : क्षेत्र में निजी कंपनी आदिवासी किसानों की जमीनें हड़पकर उन्हें बेदखल कर रही है जो बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी ने प्रेस वार्ता में उठाए शासन-प्रशासन पर सवाल, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। लंबे समय से मनासा विधानसभा क्षेत्र में बाहर की निजी कंपनीयों द्वारा यहरं पर प्रोजेक्ट के नाम पर आदीवासीयो और किसानो की जमीने औने पौने दामो और धोखेबाजी से छिनने का काम हो रहा है। उन्हे न्याय नही मिलने के कारण वे बेरोजगार हो गए है। कंपनीयां सत्ता पक्ष और शासन प्रशासन के साथ मिलकर जमीने हडपने का काम कर रही है। आदीवासीयो और किसानो को न्याय दिलाने के लिए सडक पर उतरकर लडाई लडूगा।
यह बात जिला प्रतिनिधी आर. सागर कछावा ने कहीं। वे प्रेसवार्ता में पत्रकारो से शासन प्रशाासन और निजी कंपनीयों द्वारा की जा रही ज्यादतियों के खिलाफ  बोल रहे थे। कछावा ने कहा कि स्थानीय 11 मुद्दो को लेकर सर्व समाज के साथ 13 अगस्त को एसडीएम आफीस में धरना देगे। धरने के बाद 11 मांगो को लेकर एसडीएम पवन बारिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेगे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में जो प्रमुख मांगे है उनमें जिसमें प्रमुख रूप से भारी भरकम बिजली बिलो से मुक्ति ,बरसो से कृषि भुमि पर खेती करने वाले किसानो को बेदखल नही किया जाएं। प्रशासन द्वारा जिन किसानो को बीस सुत्रीय कार्यक्रम के तहतः पटटे निरस्त किए गए उन्हे बहाल करे। और जो निरस्त नही हुए है उन्हे भूमि स्वामी घोषित किया जाएं। क्षेत्र में निजी कंपनीयों द्वारा आदीवासी किसानो की जमीनो को नियम विरूद्व नही छिना जाएं। खिमला प्रोजेक्ट में आदीवासी किसानो की जमीन को कलेक्टर के नियम विपरित जमीन विक्रय के आदेश को निरस्त किया जाएं। खिमला ब्लाक में गावं ठान के सर्वे नंबर को निरस्त कर ग्रीन को दिया गया उसे निरस्त करने की कार्रवाई कर ग्रामीणो को दिया जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के है कि रजिस्ट्री के साथ नामांतरण होना चाहिए। लेकिन पटवारी आदेश के विपरित किसानो से नामांतरण बटवारे के नाम खुली लुट कर रहे है। जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएं। विधानसभा क्षेत्र में निजी कंपनीयो ने जिन किसान परिवारो की जमीने छिनी है उन परिवारो के सदस्यो को योग्यता के अनुसार स्थाई नौकरी दी जाएं। वही खिमला ब्लाक के किसानो की जमीने ग्रीन को कंपनी ने खरीदी है उन सभी जमीनो की रजिस्ट्री एक ही सर्विस प्रोवाइडर द्वारा की गई जिसकी जांच हल्के के पटवारी को हटाकर की जाएं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी ने कहा कि सर्व समाज के साथ मिलकर इन मुददो को परिणाम तक पहुचाने के लिए लडाई सडक पर आकर लडूगा। आदीवासी किसानो एंव आमजन के साथ हो रही ज्यादतियों को बर्दाश्त नही किया जाएंगा। मेरा सर्व समाज से निवेदन है कि आप इस लडाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थि होकर न्याय की लडाई में अपनी सहभागीता निभाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE