BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 2:08 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए बालाजी सरकार के दर्शन, सर्किट हाउस में आम नागरिकों से की मुलाकात, जनसंपर्क कार्यालय का किया शुभारंभ, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को गुना के दौरे पर रहे। सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद हनुमान टेकरी पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए। उन्होंने अपने जनसंपर्क कार्यालय का भी शुभारंभ किया।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र गुना आए है। रविवार को शिवपुरी में प्रवास के बाद वह रात में गुना पहुंचे। सोमवार सुबह गुना में सर्किट हाउस में उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की । इसके बाद टेकरी सरकार धाम में दर्शन करने पहुंचे।


बता दें,सिंधिया अपने लोकसभा चुनाव के नामांकन के दिन भी सुबह टेकरी सरकार में दर्शन करने गए थे। आज भी उन्होंने सुबह-सुबह टेकरी सरकार पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 1 घंटे पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के नागरिकों के विकास के लिए भगवान से प्रार्थना की। उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुना और बमोरी की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है। हर सेनापति, सर सेनापति ने जी तोड़ मेहनत की। उसके लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार माना। सिंधिया ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे। पिछले 22 वर्षों से गुना लोकसभा की सेवा की है और जीवन भर सेवा करते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE