शाजापुर। जिला मुख्यालय पर करोड़ों रुपए की लागत से बने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल आए दिन विवादों में रहता है आपको बता दे की आए दिन जिला अस्पताल पर रुपए लेने देने के आरोप लगाते रहते हैं लेकिन नदारद अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रहे है जिसका खामिया यहां पर आने वाले मरीज के परिजनों को भुगतना पड़ रहा है जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर भय दिखा कर हजार रुपए की रिश्वत आए दिन ली जाती है जिसमें शिकायतकर्ता समय-समय पर आला अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करवाते हैं नतीजा फिर भी कुछ नहीं निकलता आला अधिकारियों के द्वारा सिर्फ इतना कहा जाता है की जांच की जा रही है ताजा मामला जिले के मूली खेड़ा गांव निवासी पवन का है जहां पर वह उनकी पत्नी ममता को लेकर जिला अस्पताल में डिलीवरी करवाने आए थे जहां पर उनके गांव के आशा कार्यकर्ता सिताबाई ने उनको कहा कि जच्चा बच्चा की जान खतरे में है ऑपरेशन करना होगा जिसको लेकर ₹15000 डॉक्टर को देना होगा तभी ऑपरेशन होगा पीड़ित ने जैसे तैसे ₹15000 की व्यवस्था की एवं 7 हजार रु नगद वा 8 हजार रुपए फोन पे के के माध्यम से उनके गांव की आशा कार्यकर्ता। को दिए आशा कार्यकर्ता का कहना था कि मा एवं बच्चे। की जान ख़तरे में है आप हमे रुपए दीजिए डॉक्टर मैडम ने कहा है तब प्रसूता के परिजनों ने 15 हजार रूपए की रिश्वत दी।
जिला मुख्यालय पर बने डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में आए दिन डिलीवरी के नाम पर रुपए की मांग की जाती है मामले की समय-समय पर शिकायत भी होती हैं नतीजा फिर भी कुछ निकाल कर नहीं आता यहां पदस्थ डॉक्टर को अन्य अस्पतालों में पदस्थ करना चाहिए एवं गार्ड को भी एवं अन्य छोटे-मोटे कर्मचारियों को भी यहां से दूसरी जगह बदलाव किया जाना चाहिए। साथ ही रिश्वतखोरी के आरोप लगने वाले डॉक्टर पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पूर्व में भी डिलेवरी के नाम पर पैसे लेने देने के आरोप लग चुके है-
मध्य प्रदेश सरकार जहां नागरिकों मुक्त एवं अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने में प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए करती है वहां चंद भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर शासन की योजनाओं को खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई देते है ऐसे डॉक्टर एवं रिश्वतखोरी में लिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इनका कहना है-
मामले में सिविल सर्जन डॉ मनोहर जोशी का कहना है कि कुछ लोग आए थे उन्होंने डॉक्टर एवं आशा कार्यकर्ता पर रुपए लेने की शिकायत की है मामले की जांच की जाएगी एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।