ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके ही मकान मालिक ने डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग ने परेशान होकर जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
7 महीने तक बुझाता रहा हवस का प्यास
दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक 15 साल की दलित नाबालिग के साथ उसके ही मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। यह घटना सालभर पुरानी है। करीब 7 महीने तक मकान मालिक राम नरेश शर्मा इस नाबालिग 15 साल की किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। नाबालिग ने जब इसकी शिकायत अपने परिवार के सदस्यों से करने की बात कही तो रामनरेश शर्मा ने नाबालिग और उसकी मां को जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। डर के कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नही बताया।
आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार
लेकिन जब रामनरेश शर्मा का उत्पीड़न ज्यादा बढ़ गई तो उसने अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग को लेकर उसके परिवार के लोग मुरार थाने पहुंचे और उन्होंने मकान मालिक राम नरेश शर्मा के खिलाफ बलात्कार पास्को एक्ट एवं दलित उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी रामनरेश शर्मा को गिरफ्तार कर उसके मकान के कमरे को सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।