BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 5:58 pm
KHABAR : महिला-बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच । महिला एवं बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दीं है। 

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों - कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। आइये हम सब मिलकर एक नए भारत का निर्माण करें। जहां गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह ना हो। हम सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में नित्य नये आयाम स्थापित किये हैं। हमें देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगे का सम्मान करने के साथ-साथ सदैव देश के प्रति अपना समर्पण भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। 

महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सभी देश व प्रदेश की तरक्की के लिए संकल्प ले और पूर्ण मनोयोग से इस संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE