BREAKING NEWS
BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 7:51 pm
REPORT : दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा को जिला कांग्रेस नीमच ने दी बड़ी जिम्मेदारी, 20 अगस्त को हनुमंतिया पंवार से प्रारंभ होगी पदयात्रा, विभिन्न गांवों से होती हुई पहुंचेगी यहां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संचार क्रांति के जनक पंचायतीराज के पुरोधा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ता सद्भावना दिवस के रूप में मनाएंगे। जिला कांग्रेस नीमच के नेतृत्व में पदयात्रा 20 अगस्त 2024 को शाम 4.00 बजे नीमच विधानसभा के गांव हनुमंतिया पंवार से प्रारंभ होगी।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने पदयात्रा संयोजक के रूप में जनपद सदस्य युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा को जिम्मेदारी सौंपी है। यात्रा शाम के 4.00 बजे हनुमंतिया पंवार से प्रारंभ होकर 4.30 बजे सिरखेड़ा, 5.00 बजे ढाबा, 5.30 बजे लसुड़ी तंवर वह 6.00 बजे शाम को जवासा पहुंचेगी। यहां कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित है। पदयात्रा में गांव की चौपालों पर जनता की समस्याओं से नेतागण रूबरू होंगे व समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। पदयात्रा में पूर्व सांसद मीनाक्षी जी नटराजन वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह गुर्जर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया व अनेक नेतागण सम्मिलित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE