BREAKING NEWS
BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 11:13 am
REPORT : भाजपा महिला मोर्चा ने काली पट्टी बांधकर निकाला कैंडल मार्च, कोलकाता में महिला डॉक्टर हत्याकांड का विरोध, ममता सरकार पर लगाए आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पूर्ण दुष्कृत और हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा नीमच द्वारा अध्यक्ष मीना जायसवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह कैंडल मार्च नीमच के भारत माता चौराहा से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गाे में होता हुआ पुनः भारत माता चौराहा पर समाप्त हुआ। यहां मृतक महिला डॉक्टर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मीना जायसवाल ने कहा कि महिला  डॉक्टर के दुर्दांत हत्यारों को पुलिस प्रशासन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा साथ मिल रहा है। 
उन्होंने कहा कि कोलकाता में डॉक्टर बहन के समर्थन और घटना के विरोध में जो लोग हड़ताल पर बैठे थे, उन्हें हटाने के लिए गुंडा तत्वों ने हमला कर अस्पताल में भी भारी तोड़फोड़ की। सबूत मिटाने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री का नाम ममता जरूर है पर उनमें जरा भी ममत्व का भाव नहीं है। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस मुद्दे पर ममता सरकार पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से पश्चिम बंगाल सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,जिला उपाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, हेमलता धाकड़, मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया, रचना गर्ग, कैलाश कुंवर सिसोदिया, वैशाली प्रजापति, संगीता जैन, विद्या त्रिवेदी, अपेक्षा शर्मा, विमला राजपूत, सुनीता सिंहल, सुनीता मंगल, राधा यादव, अंजू यादव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE