BREAKING NEWS
BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 2:23 pm
BIG REPORT : कालेजों में कैंपस चलो अभियान चलाएगी कांग्रेस, वायनाड समेत एमपी में बाढ़ से गिरे मकानों को बनाने मदद करेगी युवा कांग्रेस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा है कि केरल के वायनाड में आई बाढ़ आपदा के चलते वहां डैमेज हुए घरों को बनाने के लिए युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी और वहां के लोगों को मकान बनाने के लिए डोनेट करेगी। इसके साथ युवा कांग्रेस एमपी में भी बाढ़ से प्रभावित हुए मकानों के सुधार कार्य के लिए मदद करेगी। इसके लिए आगामी एक महीने में ब्लाक स्तर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राशि जुटाने का काम करेंगे।


पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मितेंद्र ने कहा कि वायनाड में 40 से 50 मकान बाढ़ के कारण डैमेज हुए हैं। इनमें से दो से तीन मकानों को बनाने का खर्च डोनेट करने के लिए युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी। इसके साथ ही एमपी में भी पिछले दिनों आई बाढ़ से जिन जिलों में घरों को नुकसान हुआ है। वहां के लोगों को भी मकान बनाने में जुटाई गई राशि युवा कांग्रेस प्रदान करेगी।


कैंपस चलो अभियान को मध्यप्रदेश में संचालित करने एवं मध्यप्रदेश के हर विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्रों तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा रवि परमार को मध्य प्रदेश एनएसयूआई के कैंपस चलों अभियान के मीडिया विभाग के प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।‌ परमार ने कहा कि परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश एनएसयूआई सदैव छात्र हितों के लिए संघर्षरत है। वे इसे जिम्मेदारी को पूरा करने में जुट गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE