BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 5:35 pm
BIG REPORT : महाकाल की 5वीं सवारी में शामिल हो सकते हैं सीएम, उज्जैन में रक्षाबंधन कार्यक्रम में राखी बंधवाएंगे, श्रीकृष्ण-सुदामा धाम नारायणा भी जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर विभिन्न वार्डों में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन कर सवारी में भी शामिल हो सकते है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 पर भोपाल से हेलीकॉप्टर में रवाना होकर सुबह 10 बजे उज्जैन के डीआरपी लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से मुख्यमंत्री सीधे रघुनंदन गार्डन पहुंचेंगे। उसके बाद सुबह 11 वार्ड क्रमांक 54 सुमन गार्डन, दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 36 शिवांजलि गार्डन, दोपहर 1: 10 पर अवंतिका यूनिवर्सिटी ग्राम लेकोडा और दोपहर 3रू10 बजे वार्ड क्रमांक 34 होटल सॉलिटर में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांय 4: 15 बजे डीआरपी लाइन नागझिरी से हेलीकॉप्टर में सवार होकर महिदपुर के ग्राम नारायण लिए रवाना होगें। शाम करीब 4रू45 बजे महिदपुर हेलीपैड से ग्राम नारायणा में श्री कृष्ण सुदामा धाम पहुंचकर यहां दर्शन पूजन के पश्चात 5: 40 बजे महिदपुर हेलिपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 6 बजे नागझिरी पुलिस लाइन पर उतरेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार की रात उज्जैन में ही विश्राम करेंगे। संभावना है कि अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन के पश्चात भगवान महाकाल की सवारी में भी शामिल हो सकते है। हालांकि अधिकारिक कार्यक्रम में महाकाल मंदिर जाने का कार्यक्रम शामिल नही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE