BREAKING NEWS
महेश्वर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनपद.. <<     KHABAR : लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, महेश्वर.. <<     BIG NEWS : दो साल में बदली तस्वीर, मेडिकल कॉलेज के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 1:48 pm
BIG NEWS : महिलाओं ने कमलनाथ को बांधी राखी, बोले-बंगाल की घटना में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन, इस मामले को जिस तरह बीजेपी उठा रही वो गलत है, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में एक तरह जहां देश भर के डॉक्टर विरोध कर रहे हैं वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार को बीजेपी और तमाम राजनैतिक दल घेर रहे हैं।


कोलकाता में हुई घटना पर कमलनाथ का बयान आया है। भोपाल में कमलनाथ ने कहा यह राजनीति है, ये बात तो स्पष्ट है कि रेप हुआ है। इसमें कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन, इस मामले को बीजेपी जिस तरह उठा रही है वह बहुत गलत है।


इतिहास नहीं बदला जा सकता
कॉलेज में आरएसएस पदाधिकारियों की किताब पढ़ाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह सब गलत है, ये अपना इतिहास नहीं बताना चाहते हैं। यह(भाजपा) चाहते हैं हम अपना इतिहास बदल लें। यह हो नहीं सकता। केन्द्र के वक्फ संशोधन के बिल पर कमलनाथ ने कहा - वक्फ का मामला जेपीसी में गया है वहां चर्चा होगी। आवारा मवेशियों को नियंत्रण करने सरकार के आदेश पर कमलनाथ बोले- प्रदेश में गौमाता की हालत बहुत खराब है।


महिलाओं ने कमलनाथ को बांधी राखी
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राखी बांधने कांग्रेस नेत्रियां उनके सरकारी आवास पर पहुंची। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर एक्स पर लिखा- आज भोपाल में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। पवित्र राखी हमें बहनों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं आजीवन बहनों के सम्मान की रक्षा करता रहूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE