BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 3:49 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एमपी के दो मंत्रियों को लिखा पत्र, इस समस्या को हल करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पानी की समस्या को हल करने की मांग की है। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही है।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एमपी सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को पत्र लिखा है। उन्होंने जल संसाधन मंत्री को दो पत्र लिखा है। पहले खत में उन्होंने विशेष ध्यान चंदापाठा तालाब को माधव लेक व माधव लेक से भगोरा तालाब जोड़ने वाले कनेक्टिंग चौनल की ओर आकर्षित किया है और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।


दूसरे पत्र में शिवपुरी में जल की बढ़ती हुई मांग मड़ीखेड़ा इंटेक वेल में शहर के लिए आरक्षित पानी की कमी की बात कही है। सिंधिया ने पत्र लिखकर आरक्षित जल 14 एमसीएम से बढ़ाकर 21.53 एमसीएम करने की मांग की है, ताकि शहर की भविष्य की जरूरतें पूर्ण हो। वहीं केंद्रीय मंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को लिखे पत्र में जल निगम को मड़ीखेड़ा से शहर के 20 एमएलडी पानी की अतिरिक्त मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE