BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 9:42 am
BIG NEWS : मनासा विधानसभा क्षेत्र की इस ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दर्ज कराई सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट, लगाया धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मनासा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोकाडी गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर ग्राम नौकरी में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा जाट ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त को में आंगनबाड़ी केंद्र गांव नौकरी पर ड्यूटी पर उपस्थित होकर कार्य कर रही थी उसके बाद में करीब 11.30 बजे पंचायत भवन गई वहां मैं केवाईसी से संबंधित कार्य को किया वापस करीब 1.00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र आई वहां मेरे साथ मेरी सहायिका रामकुमार राजपूत भी कार्य कर रही थी मैं आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र आई बच्चों को नाश्ता हुआ खाने की उपस्थिति संपर्क अप में वह पोषण ट्रैक्टर में दर्ज कर खाना बांट रही थी तभी वहां पर गांव मोकाडी के सरपंच कैलाश पिता शिवलाल राठौर जाति बंजारा वर्तमान सरपंच आए उन्होंने आकर मुझसे बोला कि तेरी ड्यूटी पंचायत में लगी थी तो यहां क्या कर रही है मैंने सरपंच से बोला कि मैं यहां पर बच्चों की उपस्थिति व फोटो लेने आई हूं और वापस पंचायत जा रही हूं तब सरपंच ने मुझसे कहा कि चल तेरा रिकॉर्ड बता मैंने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर बताया तो उन्होंने कहा कि कितने बच्चे खाना खा रहे हैं यह भी बात उन्होंने मुझे खाने की कैश बुक बताने को कहा जो मेरे पास नहीं थी तो मैंने सरपंच से बोला कि मेरे पास कैश बुक नहीं है उन्होंने कहा कि आठ बच्चे खाना खा रहे हैं आंगनवाड़ी पर और बच्चे क्यों नहीं है जबकि रजिस्टर में 47 बच्चे दर्ज हैं। मैंने उनसे कहा कि कुछ बच्चे विद्यालय में बैठे हैं और कुछ बच्चे प्राइवेट स्कूल में जा रहे हैं और कुछ बच्चे इतने छोटे हैं कि जो आंगनवाड़ी में नहीं आ सकते हैं और कभी-कभी 22-23 बच्चे आंगनबाड़ी में आ जाते हैं राखी का त्यौहार होने के कारण नहीं आ रहे हैं। 
सरपंच ने यह सब एक कागज में लिखा कि तेरे पास कैशबुक नहीं है और एमडीएम का रजिस्टर भी नहीं है फिर उन्होंने मुझे कहा कि तो उक्त लिखे कागज पर हस्ताक्षर कर तो मैं हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। फिर उन्होंने मेरा हाथ पकड़ कर दरवाजे तक धक्का दिया और मोबाइल भी छीन लिया फिर पीछे से धक्का दिया फिर मैंने अपना मोबाइल उनसे वापस लिया धक्का मुक्की के कारण में बच्चों को खाना दे रही थी जो नहीं दे पाई, जिससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंची। फिर मैंने उनसे कहा कि मैं अभी गांव में जाती हूं और लोगों को बुलाकर लाती हूं तब सरपंच ने बोला जा तेरे जिनको बुलाकर लाना है उसे लेकर आजा मैं बिना चप्पल के आंगनबाड़ी से रोती हुई गांव की तरफ गई गांव के रितेश सिंह देवेंद्र सिंह विजय सिंह व अन्य लोगों को रास्ते में मिले जिनको मैंने मेरे साथ हुई घटना की सारी बात बताई, तभी सरपंच भी वहां आ गए थे। 
उन्होंने कहा कि तेरी सुपरवाइजर से बात कर मैंने मैडम से बात भी की तभी सरपंच ने कहा कि तेरी किसी भी बात का निराकरण नहीं होगा तो पंचायत चल फिर मैं और पंचायत भवन भी गई वहां के लोग भी साथ में आए फिर मैं पंचायत भवन 5.30 बजे तक रुकी जहां पर लोगों ने समझाने का प्रयास किया घर जाकर मेरे साथ हुई घटना की बात मैंने पति वह लड़के को बताई दिनांक 16 अगस्त को सरपंच द्वारा मेरे साथ बदतमीजी वह जमा झपट की गई है जिसके संबंध में मैंने कुकड़ेश्वर थाने में आवेदन दिया था परंतु कोई कार्यवाही नहीं की फिर आज दिनांक 18 अगस्त को मेरे गांव के वह नौकरी गांव के 50 के लगभग मेरे सभी भाई लोग मेरा साथ देने थाने पहुंचे तब आज रिपोर्ट कार्रवाई की गई जिसमें भारतीय न्याय सहित (बि एन एस) 2023 के तहत धारा 132, 115 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया वह मेडिकल के लिए ले गए। उप निरीक्षक राखी सिंगर महिला थाना नीमच की सीसीटीएनएस आईडी थाने पर मौजूद नहीं होने से सब उप निरीक्षक दिलीप कुमार कुल मोदिया की आईडी से काईमी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE