BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 10:38 am
BIG NEWS : दोपहर 3 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक, नगर पालिका अधिनियम में होगा संशोधन, जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे सीएम, सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी की बैठक कल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। मोहन कैबिनेट की बैठक आज 11 बजे की जगह दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि मिशन सशक्तिकरण को लेकर सरकार बड़ा फैसला लेगी। साथ ही पूरे प्रदेश भर में साइबर तहसील लागू करने को लेकर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। नर्मदा नदी से जुड़े हुए सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 


नगर पालिका अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव होगा पास
मोहन कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 में संशोधन का प्रस्ताव पास होगा। संशोधन प्रस्ताव पास होने के बाद दो नियमों में बदलाव होगा।  2 साल की जगह अब 3 साल में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकेंगे। अध्यक्ष को हटाने के लिए दो तिहाई की जगह तीन चौथाई बहुमत होना जरूरी होगा


जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जनप्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। सीएम आज शाम 4रू30 से 5रू15 तक मंत्री, सांसद, विधायकों से मुलाकात करेंगे। आज मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर होगी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। सीएम उज्जैन से सुबह 10: 20 पर इंदौर पहुंचेंगे जिसके बाद वह भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचेंगे। रमेश मेंदोला के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। इसके बाद इंदौर से सुबह 11: 15 पर भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2: 30 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। शाम को 4: 30 जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 


सदस्यता अभियान  को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक कल
मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कल बड़ी बैठक बुलाई है। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पदाधिकारियों की बैठक होगी। मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि 1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE