BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 3:41 pm
KHABAR : मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती, अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा- वे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया था, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगो को अत्यधिक प्रभावित किया था। इस राजनीतिक सफलता - कुशलता का कारण यह था कि राजीव गांधी को अपने पिता से अपना काम खुद करो कि प्रेरणा मिली थी।
उक्त बात मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने मंगलवार 20 अगस्त को राजीव गांधी उद्यान में प्रातः 10 बजे भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कही। शर्मा ने कहा की राजीव जी कहते थे उनको नाना पंडित नेहरू से आराम हराम है तथा पिता फिरोज गांधी ने श्रम की महत्ता ओर बिना झिझक के सच बोलने की प्रेरणा मिली थी।
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार ने कहा कि राजीवजी बहुत ही उदार प्रवत्ति वाले व्यक्ति थे इंदिरागांधी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आगई थी पाटीदार ने कहा कि राजीवगांधी ने रेडियो और टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम सन्देश दिया यह उनका पहला नीतिगत संबोधन था जो कि विज्ञान,टेक्नोलॉजी ओर राष्ट्र के स्वाभिमान को व्यक्त करता था।
जिला कांग्रेस के महामन्त्री अजित कुमठ ने कहा कि राजीव जी युवाओं में देश का भविष्य देखते थे उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार दिया दूर संचार क्रांति के अग्रदूत राजीव जी के प्रधानमंत्रीत्व के समय देश ने दिन दूना रात चौगनी प्रगति कर एक इतिहास रचा इसलिए देश ही नही अपितु पूरा विश्व उन्हें याद करता है। कार्यक्रम को  जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाकत मेव, महामन्त्री द्वय अनिल बोराना, रामचन्द्र करुण मुकेश निडर आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लियाकत मेव,महामन्त्री अनिल बोराना, रामचन्द्र करुण, नेमीचंद डाका, तुलसीराम पाटीदार अजित कुमठ, सचिव दिलीप मोहनलाल गुप्ता, किशनलाल चौहान, महेंद्र गेहलोत, किशोर टेलर कनघट्टी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रामप्रसाद फरक्या, कोहीनूर मेव, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भारती, मंडलम अध्यक्ष गण दिनेश गुप्ता काचरिया, किशोर उणियारा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया, भेरूलाल पप्पू गुर्जर, राजेन्द्र सिंह चंगेरी, कैलाश बंगारिया, मुकेश माली, सेक्टर अध्यक्ष नईम भाई हरसोल, अनिल गुर्जर, जसवंतसिंह सरोत, राहुल डांगी, पंकज बोराना, राजू शर्मा, बालकृष्ण मांदलिया जगदीश माकनिया, राहुल धनगर आदि मौजूद थे।

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण-
सर्वप्रथम भारत रत्न राजीव जी गांधी की प्रतिमा पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की अंत मे दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE