BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 10:57 am
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा का कल्याण चौक और जानलेवा हमले का आरोपी, जब दिया इस भयानक वारदात को अंजाम तो उड़ गए खाकी के होश, फिर जैसे ही लगी भनक तो पुलिस पहुंची यहां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर निम्बाहेड़ा के कल्याण चौक पर एक युवक पर चाकु से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकु को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बड़ौली घाटा थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 21 वर्षीय दीपक जाट पुत्र अशोक जाट ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बताया कि वह उसके साथी दीपक धाकड के साथ करीब 11.00 बजे कल्याण चौक के पास आनंद ज्यूस की दुकान पर गए। जहां दुकान के मालिक दिपक माली के पुत्र हिमांशु उर्फ छोटु पैसे की लेनदेन की बात पर अचानक हिमांशु के पास धारदार चाकु से दीपक धाकड को जान से मारने की नियत से दीपक धाकड की गर्दन, कंधे एवं पीठ पर चाकु से वार किये। वह भी दिपक धाकड को बचाने गया तो हिमांशु ने उसके उपर चाकु से वार किया जो दाहिने हाथ पर लगा। मौके से दीपक जाट के साथी विपिन्न एवं अनील जाट हॉस्पिटल निम्बाहेडा लेकर आये। जिस पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर आरोपी के खिलाफ चाकू से हमला करने व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। घटना को शीघ्र ट्रेस आउट कर आरोपी हिमांशु को तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये।

एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  द्वारा अनुसंधान अधिकारी देवेन्द्र सिंह स.उ.नि. मय कानि. गिर्राज द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए आरोपी सुभाष चौक सब्जी मण्डी हाल अम्बिका विहार निम्बाहेडा निवासी 18 वर्षीय हिमांशु सोलंकी उर्फ छोटू माली पुत्र दीपक सोलंकी को सब्जी मण्डी निम्बाहेडा से डिटेन किया जाकर पूछताछ कर गिरफ्तार किया। आरोपी हिमांशु सोलंकी की सूचना अनुसार घटना में प्रयुक्त चाकु को जब्त किया गया, प्रकरण हाजा में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE