BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 11:04 am
BIG NEWS : आरएसएस प्रमुख का एमपी दौरा, आज इस वजह से छिंदवाड़ा आ रहे मोहन भागवत, पुलिस अलर्ट मोड पर, महाराष्ट्र सीमा से लेकर आश्रम तक तगड़ी सुरक्षा, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। आज वह छिंदवाड़ा जाएंगे जहां संघ पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सुबह 11 बजे लोधीखेड़ा स्थित श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम पहुंचेंगे। उनके एमपी दौरे को लेकर महाराष्ट्र की सीमा से ग्रामस्थ आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संघ प्रमुख के सौंसर दौरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। 


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नागपुर से सड़क मार्ग होते हुए सुबह 11 बजे लोधीखेड़ा स्थित श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम पहुंचेंगे। उनका यह निजी कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से भी वे संवाद करेंगे। दोपहर एक बजे वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के सौंसर दौरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। महाराष्ट्र की सीमा से ग्रामस्थ आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


मोहन भागवत श्री ग्रामस्थ आश्रम में निजी प्रवास पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से उनका पहले से लगाव है। यहां भी दो घंटे रखेंगे, वहीं संघ के पदाधिकारी के साथ उनकी विशेष बैठक होगी। इस बैठक में संघ के कुछ प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE