BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 11:30 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का नारायणगढ़ और सराफा व्यापारी की दुकान, जब आरोपी ने की ये बड़ी वारदात तो क्षेत्र में फैली सनसनी, जैसे ही खाकी तक पहुंची शिकायत..., फिर रवाना हुई टीम, बादरी फंटे से किया गिरफ्तार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना के 24 घण्टे के अंदर चोरी ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 70 सोने की नथे वजन करीबन 25 ग्राम कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त मो.सा. को जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.08.2024 को फरियादी द्वारा थाना नारायणगढ पर रिपोर्ट की गई कि उसकी सुभाष चोक नारायणगढ पर स्थित ज्वेलरी की दूकान पर से दिन मे कोई अज्ञात बदमाश सोने की नथ की डिब्बी जिसमे 70 सोने की नथे वजन करीबन 25 ग्राम कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये है चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 176/24 धारा 332 सी, 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम बनाकर रवाना की गई। जो आज दिनांक 20.08.2024 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी सरवर हुसैन पिता युनुस हुसैन उम्र 62 साल निवासी वार्ड क्र. 17 हुसैन टेकरी खेडाखेडी थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम को बादरी फंटा से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 70 सोने की नथे वजन करीबन 25 ग्राम कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त मो.सा. को बरामद किया गया। आरोपी से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 
सरवर हुसैन पिता युनुस हुसैन उम्र 62 साल निवासी वार्ड क्र. 17 हुसैन टेकरी खेडाखेडी थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम

जप्त मश्रुका- 
70 सोने की नथे वजन करीबन 25 ग्राम कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये

पुलिस टीम- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, प्रआर 224 जितेन्द्र सिंह, प्रआर 219 पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर 164 अनुप सिंह, आर 35 शिवलाल पाटीदार, आर 523 धर्मेन्द्र सिंह, आर 929 हैप्पीसिंह, आर चालक 689 हुकुम सिंह की सराहनिय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE