BREAKING NEWS
KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 12:44 pm
BIG NEWS : राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, विधानसभा में जमा किया नामांकन, मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा विधायक बने प्रस्तावक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री और केरल के जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। विधानसभा में इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सुरेश पचौरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, राजेंद्र शुक्ल, तुलसी सिलावट, राव उदय प्रताप सिंह मौजूद थे। भाजपा ने मंगलवार को कुरियन के नाम की घोषणा की थी। नामांकन का आज आखिरी दिन है।


विधानसभा में बीजेपी का बहुमत देखते हुए कुरियन का राज्यसभा मे निर्विरोध जाना तय है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने से खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बने हैं। इस सीट पर अप्रैल तक 2026 तक का कार्यकाल बचा हुआ है।


केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन आज सुबह विशेष विमान से भोपाल आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वीडी शर्मा के साथ कुरियन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां से वे सीएम के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और नामांकन फॉर्म की ओपचारिकताएं पूरी की। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पर हस्ताक्षर किए।


निर्विरोध चुने जाएंगे
कुरियन मध्यप्रदेश से पहले क्रिश्चियन सांसद होंगे। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए संख्याबल नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसलिए जॉर्ज निर्विरोध चुने जाएंगे।बीजेपी के कब्जे वाली सीट पर जॉर्ज कुरियन जून 2026 तक के लिए राज्यसभा जाएंगे। कुरियन चार महीने के अंदर मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने वाले दूसरे बाहरी सांसद होंगे। इसी साल अप्रैल महीने में तमिलनाडु बीजेपी के नेता एल मुरुगन भी एमपी से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE