BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीसीसी दफ्तर से पैदल मार्च करते जा रहे कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर रोका, कांग्रेस का आरोप- सेबी ने उद्योगपतियों को पहुंचाया लाभ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए व्यापमं चौराहे पहुंचे, जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के बाद व्यापमं चौराहे से पैदल मार्च करते हुए ईडी दफ्तर पहुंचने के पहले रोक दिया। ईडी दफ्तर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पीसीसी जीतू पटवारी भी बेरिकेड पर चढ़ गए। इस बीच पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। धरना-प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और कमलेश्वर पटेल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी औद्योगिक समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की उन विदेशी फंडों में हिस्सेदारी है जिनका अडानी समूह इस्तेमाल करता है। कांग्रेस का आरोप है कि सेबी ने उद्योगपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE