भोपाल। मध्य प्रदेश की एकमात्र सीट पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव से बीजेपी के डमी प्रत्याशी कांति देव सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद अब जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब वह निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य चुने जाएंगे। जॉर्ज कुरियन के सामने अब कोई उम्मीदवार नहीं है।
बीजेपी ने जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। उनके साथ-साथ बीजेपी के नेता कांतदेव सिंह और कुलदीप बेलावत ने भी अपना नामांकन जमा किया था। जिसमें से कुलदीप बेलावत का नामांकन निरस्त हो गया है था। उनके फॉर्म में कुछ गलतियां मिली थी, जिसके बाद स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। जबकि बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर जॉर्ज कुरियन और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कांतादेव सिंह का नामांकन सही पाया गया था। वहीं कांग्रेस ने भी उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। जिसके बाद अब वह निर्विरोध राज्यसभा जाएंगे।
नाम वापसी की तारीख रहेगी 27 अगस्त
राज्यसभा उम्मीदवार 27 अगस्त तक वापस ले सकते हैं। इससे पहले 26 अगस्त आखिरी तारीख थी। लेकिन अवकाश होने की वजह से अभ्यर्थी अब 27 को नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। प्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसलिए राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया अब 27 अगस्त को होगी। पहले यह प्रक्रिया 26 अगस्त को होना थी।