नीमच। शहर के उप नगर बघाना में स्थित अहीर मोहल्ले में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पूर्व ही अहीर समाज ने पर्व की तैयारियां शुरू कर दी है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह बैंडबाजों व ढोल-ढमाकों और आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगा। समाज की धर्मप्रेमी जनता से भी चल समारोह में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।