BREAKING NEWS
NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 7:52 pm
KHABAR : श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में इस वर्ष भी निकलेगी चारभुजा पैदल यात्रा, नीमच से करेगी प्रस्थान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में विगत 34 वर्षों की परंपरा अनुसार पद यात्रियों का समूह नीमच से चारभुजानाथ तीर्थ के लिए 6 सितम्बर षुक्रवार को सुबह 8 बजे  प्रस्थान करेगा । पदयात्री 6 सितम्बर को प्रातः 8 बजे बारादरी चौराहा के समीप नया बाजार स्थितश्री बड़े बालाजी मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना के बाद प्रस्थान करेंगे। पदयात्री बैंड बाजों पर भजन कीर्तन की स्वर लहरियों के साथ निकलेंगे। पदयात्री हाथों में चारभुजा की केसरिया ध्वजा लिए पैदल समूह में निकलेंगे। यात्री बारादरी चौराहे से बजरंग चौक बिहार गंज नया बाजार नरसिंह मंदिर श्री राम चौक घंटाघर कमल चौक गायत्री मंदिर से नयागांव होते हुए निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी पैदल यात्री मार्ग में आयोजित भजन सुंदरकांड एवं आरती में अनिवार्य रूप से सहभागी बनेंगे। यात्रा के मार्ग में स्थान स्थान पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा।

मंडल  सेवक राजेंद्र मंडोवरा व हेमंत अजमेरा ने बताया कि पदयात्रा नीमच, जावद, कनेरा एवं सरवानिया महाराज से 6 सितम्बर षुक्रवार को ही प्रस्थान करेगी जहां से नयागांव में यात्रियों का संगम होगा तत्पश्चात निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पदयात्रा 7 सितम्बर षनिवार को निम्बाहेडा से आवरी माता के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 8 सितम्बर रविवार को आंवरी माता से सांवरियाजी मण्डफिया के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार यात्रा 9 सितम्बर सोमवार षनिदेवजी से आकोला के लिए प्रस्थान करेगी। 10 सितम्बर मंगलवार को फतेहनगर से प्रस्थान कर नाथद्वारा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 11 सितम्बर बुधवार को प्रातः श्रीनाथजी दर्शन करने के बाद यात्रा राजनगर के लिए प्रस्थान करेगी। जहां से 12 सितम्बर गुरूवार को चारभुजा जी पहुंचेगी। 13 सितम्बर षुक्रवार को रोकडिया हनुमानजी व 14 सितम्बर षनिवार को एकादशी उत्सव चारभुजा जी में सहभागी बनेगी। इसके बाद 15 सितंबर रविवार को चारभुजा जी से प्रातः 9ः30 बजे प्रसादी लेकर दोपहर 12ः30 बजे अपने अपने क्षेत्र के लिए वापस प्रस्थान करेगी। पदयात्री अधिक जानकारी के लिए चारभुजा मित्र मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE