रामपुरा। तहसील मुख्यालय रामपुरा के गांव भमेसर में गहरी तलाई में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भेरूलाल पिता यादराज रेबारी उम्र 24 वर्ष निवासी भमेसर भैंस चराने के लिए गया हुआ था। तलाई में पैर फिसलने से डूब गया। बताया गया कि यादराज को तैरना नहीं आता था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक को तलाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा पहुंचाया गया। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
