BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 4:05 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब तस्करों ने लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, रतनसिंह और दिनेश चढ़े हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अगस्त को सउनि / दयाल हाडा थाना नीमच सिटी को सूचना प्राप्त हुई कि रतन सिंह खारोल उसका साथी दिनेश गायरी मंदसौर तरफ से अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर फोरलाईन रोड होते हुए राजस्थान तरफ जाने वाले है। सूचना पर सउनि / दयाल हाडा फोरलाईन रोड मालखेडा तथा भडभडिया फंटे के मध्य नाकाबंदी की तभी मुताबिक सूचना के दो व्यक्ति मोटर सायकल पर आये। उक्त व्यक्तियों का नाम पता पूछते रतनसिंह पिता दलीचंद खारोल उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागरिया थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राज दिनेश पिता भुरालाल गायरी उम्र 31 साल निवासी ग्राम होली थाना मावली जिला- उदयपुर राज का होना बताया। आरोपीयों की तलाशी एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक नियमों का पालन करते हुए लेते आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स विधिवत जप्त किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी- 
रतनसिंह पिता दलीचंद खारोल उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागरिया, थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राजस्थान, दिनेश पिता भूरालाल गायरी उम्र 31 साल निवासी ग्राम होली थाना मावली जिला- उदयपुर राजस्थान

जप्त सामग्री-
70 ग्राम एमडीएमए किमती 01 लाख रूपये मय हिरो स्पलेण्डर मोटरसायकल बिना नंबर 

कार्यवाही में सराहानीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE