BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 2:29 pm
BIG NEWS : मोदी 6 साल बाद फिर बनेंगे बीजेपी के सदस्य, मंत्री-विधायकों को बनाने होंगे 15-15 हजार नए मेंबर, 25 दिन में डेढ़ करोड़ का टारगेट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सितंबर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बेहद अहम महीना होने वाला है। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद मप्र में भी भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।


इस अभियान में बीजेपी के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों से लेकर हर पदाधिकारी को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। पहले चरण में एक सितंबर से 25 सितंबर तक प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का टारगेट तय किया गया है।


मंत्री-विधायकों को 15 हजार सदस्य बनाने होंगे
भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश के सभी 29 सांसदों को 25 हजार सदस्य बनाने होंगे। मंत्रियों, विधायकों को 15 हजार नए लोगों को बीजेपी की मेंबरशिप दिलानी होगी। महापौर को 15 हजार और नगर पालिका अध्यक्षों को 5 हजार नए सदस्य बनाने होंगे।


जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और पार्षदों के लिए सदस्यता का लक्ष्य स्थानीय मतदाताओं के हिसाब से भाजपा के जिला अध्यक्ष तय करेंगे। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने को कहा गया है। हारे हुए बूथों पर ज्यादा टारगेट किया जा रहा है।


रेफरल कोड से होगी काम की डेली निगरानी
सदस्यता अभियान के दौरान हर पदाधिकारी के काम की निगरानी होगी। सांसद, विधायक सहित हर पदाधिकारी को सदस्यता के लिए एक रेफरल कोड दिया जाएगा। जिस नए व्यक्ति को सदस्य बनाया जाएगा, उसकी मेंबरशिप के वक्त दर्ज किए जाने वाले रेफरल कोड से काम की मॉनिटरिंग होगी।


अगर सदस्य बनाने वाला पदाधिकारी नए मेंबर को लिंक शेयर करेगा, तो रेफरल कोड खुद ही मेंबरशिप फॉर्म में दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा संगठन ऐप के जरिए भी नेताओं को अपनी डेली रिपोर्ट देनी होगी कि किसने कितने सदस्य बनाए।


हर 6 साल में सदस्य बनना जरूरी
प्रधानमंत्री से लेकर पार्षद तक बीजेपी के हर पदाधिकारी और नेता को हर छह साल में सदस्य बनना जरूरी होता है। इसे साधारण सदस्यता कहा जाता है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता दिलाई जाएगी। पिछली बार साल 2014-15 में बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाया गया था। लेकिन, कोविड के कारण छह साल बाद यह अभियान टाल दिया गया। करीब 10 साल बाद यह सदस्यता अभियान फिर चलाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष भी बनाएंगे सदस्य
21 अगस्त को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था, कि अब सबके पास एक ही काम है, सदस्यता कराना। मैं भी सदस्य बनाऊंगा। जहां भी दौरे पर जाऊंगा, वहां सदस्यता का कार्यक्रम होगा। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है।


काम के आधार पर सरकार में मिलेगी जगह
सीएम ने यह भी कहा कि अभी सरकार की बहुत सारी समितियां बननी हैं। जन भागीदारी समिति, रोगी कल्याण समिति, एल्डरमैन जैसी कई समितियों के जरिए सरकार के काम होने वाले हैं। आप लोगों को अब अपना काम दिखाने की जरूरत है। सीएम के इस बयान से यह समझा जा रहा है, कि सदस्यता अभियान में अच्छा काम करने वाले नेताओं को आने वाले समय में सरकार में भी अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE