BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 2:15 pm
BIG NEWS : कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन का दूसरा चरण भोपाल से हुआ शुरू, महिला कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन, सीएम हाउस जाने से रोका तो की नारेबाजी, जानिए क्या बोलीं विभा पटेल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन का दूसरा चरण बुधवार को भोपाल से शुरू हुआ। यहां रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस नेता विभा पटेल मौजूद हैं। महिला कांग्रेस की नेता सीएम हाउस के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें महिला पुलिस ने राजभवन के पास रोक लिया। इस दौरान महिला नेत्रियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।


विभा पटेल बोलीं- मध्यप्रदेश अत्याचार में पहले नंबर पर
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विभा पटेल ने कहा, श्अत्याचार में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। यहां हर दिन रेप की 17 घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए बने कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। अपराधियों में खौफ होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। पीड़ित को भटकना पड़ता है। महिला आरक्षण, महिला अत्याचार, लाड़ली बहनों की लिस्ट से काटे नाम जोड़े जाएं। आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याओं, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, महिलाओं के साथ अपराधों के बढ़ते मामले, बेलगाम महंगाई, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दे हैं।


पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। ये घर चला सकती हैं, तो राज्य और देश भी चला सकते हैं।


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमें न्याय के लिए लड़ना है। संकल्प लेना है। लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी। अब लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण चाहिए।


बता दें कि आजादी के आंदोलन में करो या मरो के नारे साथ चलाए गए अगस्त क्रांति आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस अगस्त महीने में लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले, पहला चरण 29 जुलाई 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर से आंदोलन शुरू किया गया था।


प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और प्रदेश भर से महिला कांग्रेस नेत्रियां शामिल हैं। कार्यक्रम के बाद महिलाओं की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। सत्ता के दुरुपयोग से इन अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचाया जाता रहा है, जिससे न्याय की प्रक्रिया बाधित होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय, भाजपा उन्हें केवल चुनाव के दौरान वोट बैंक के रूप में देखती है।


विभा पटेल ने अगर राज्य सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो यह आंदोलन भोपाल से शुरू होकर हर जिले में चलाया जाएगा। महिला कांग्रेस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE