BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 4:13 pm
BIG REPORT : वीडी शर्मा ने किसे कहा बरसात का बुलबुला? महिला कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- एमपी शांति का टापू, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। एमपी शांति का टापू है। कानून बनाने से लेकर फांसी तक लटकाने का काम हमने किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की तरफ भी देखना चाहिए। टीएमसी के साथ खड़े होकर क्या कर रहे हैं? 


वीडी शर्मा ने आगे कहा, मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस कुछ सोचे ही नहीं। बांग्लादेश में वे कहां हैं? झूठ, छल, कपट करने वाले लोग ज्यादा दिन नहीं चलते हैं। यह बरसात के बुलबुले होते हैं। 


6 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
गौरतलब है कि नारी न्याय के मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन कर रही हैं। सड़क पर नारेबाजी करते हुए भारी संख्या में महिलाएं उतरीं। सभी राजभवन ज्ञापन देने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद रोशनपुरा चौक में उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि आरक्षण विधेयक को लागू करने और लाड़ली बहना योजना से किसी का नाम न काटने समेत 6 सूत्रीय मांग लेकर हम सड़क में उतरे हैं।


महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हुईं बेहोश
बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का मुक्की से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बेहोश हो गई। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यर्कता राज्यपाल के पास ज्ञापन सौंपने जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE