BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 1:43 pm
BIG REPORT : एसीएस मिश्रा लखनऊ में होने वाली बैठक में होंगे शामिल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी चार राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद के एजेंडे के साथ अंतर्राज्यीय मुद्दों पर डिस्कसन के लिए मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के अफसरों से जानकारी तलब की है।


केंद्रीय मंत्री शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में नक्सल समस्या, रेलवे के प्रोजेक्ट्स और वन विभाग से संबंधित मामलों में एजेंडे के अलावा चर्चा होना तय माना जा रहा है। मुख्य सचिव वीरा राणा ने 30 अगस्त को लखनऊ में होने वाली मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के लिए एसीएस होम एसएन मिश्रा को एमपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजने का फैसला किया है।


इस बैठक में राज्यों के बीच मुख्य रूप से 6 बिंदुओं पर चर्चा होगी। इनमें महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाली यौन हिंसा और दुष्कर्म के मामलों की तेजी से जांच, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को एक्टिव करने की योजना पर मंथन होगा।


बैठक में चार प्रदेशों के मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश के अलावा तीन अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश हैं। इसमें सहकार से समृद्धि के अंतर्गत सहकारिता आंदोलन को देश में सशक्त बनाने पर राज्यों के बीच रणनीतिक मंथन भी किया जाएगा। इसके अलावा राज्यों की कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।


वन भूमि और रेलवे प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस
एमपी के जिन मुद्दों पर इस बैठक में ज्यादा फोकस रहेगा उसमें रेलवे के प्रोजेक्ट्स के साथ वन भूमि से दी जाने वाली परमिशन के मामले शामिल हैं। वन भूमि से गुजरने वाली रेलवे लाइनें फॉरेस्ट क्लियरेंस नहीं मिलने से पेंडिंग हैं और उनका निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पर चर्चा होगी। खास बात यह है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ऐसे मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भी लिख चुकी हैं।


बैठक में ये विषय रहेंगे चर्चा में
बालिकाओं में कुपोषण की समस्या के निदान के लिए पोषण अभियान की प्रगति स्कूली बच्चों की ड्रॉप आउट रेट, आयुष्मान भारत, सहकार से समृद्धि।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE