BREAKING NEWS
दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 4:35 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी बोले-हम 25 साल से राजनीतिक सूखे में, सेवादल के सम्मेलन में कहा-कार्यकर्ताओं को बीजेपी की प्रताडना झेलनी पड़ रही, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी में कांग्रेस अब पंचायत स्तर पर अपना संगठन तैयार करेगी। पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष और सेवादल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए सेवादल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- हम पिछले 25 साल से जब राजनीतिक सूखा भोगते हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं को यातना करनी पड़ती है।


2018 में हमारी 5 सीटें ज्यादा आई लेकिन वोट बीजेपी के ज्यादा थे
पटवारी ने कहा- यह सच है हाल ही में जो लोकसभा के चुनाव हुए उसमें कांग्रेस की पराजय बहुत चिंताजनक है। उससे पहले विधानसभा के चुनाव हुए वह भी उसमें भी हम जीत की ओर अग्रसर नहीं हो पाए। इससे बड़ी चिंता का विषय है यह है कि 1998 के बाद के लगातार कांग्रेस संघर्ष कर रही है। जो 2018 का चुनाव हुआ उसमें बीजेपी के वोट ज्यादा थे हमारी 5 सीटें ज्यादा थीं। तो लगातार कांग्रेस पार्टी को संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है। जब हम कांग्रेस की मजबूती की बात करते हैं तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस की मजबूती तभी संभव है जब सेवादल के साथी हर गांव में मध्य प्रदेश के 65000 बूथों पर तैनात हों। जब 65 हजार बूथों पर सेवादल के दो- दो साथी बनेंगे तो सेवा दल के भोपाल में एक लाख 30 हजार कार्यकर्ताओं की सेना नजर आएगी।


पंचायत स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष और सेवादल के संगठक होंगे
पटवारी ने कहा-कांग्रेस पार्टी ऐसा प्रोग्राम लेकर आ रही है जिसमें हमारी पार्टी पंचायत स्तर टीम तैयार करेगी। इसमें कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तर पर अध्यक्ष होगा। सेवादल भी पंचायत संगठक की नियुक्ति करे। हर वार्ड स्तर पर कांग्रेस का अध्यक्ष और सेवादल का संगठक तैनात किया जाए। और बूथ स्तर पर दो- दो कार्यकर्ता सेवादल के सिपाही के रूप में तैनात किए जाएं। ये काम सेवाजल के जिला संगठकों को हाथ में लेना होगा। सेवादल की गरिमा से का पुर्नजागरण जब होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी।


25 साल से राजनीतिक सूखा भोग रहे
पटवारी ने कहा - हम पिछले 25 साल से जब राजनीतिक सूखा भोगते हैं। तो हमारे कार्यकर्ताओं को यातना करनी पड़ती है। मध्य प्रदेश में किस तरह की हालात हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो वचन पत्र दिया उस पर आज तक एक शब्द भी नहीं बोला। जो किसानों गरीबों, महिलाओं, दलितों के उत्थान की बात की थी उस पर एक शब्द भी आज तक आगे नहीं बढ़े। मध्य प्रदेश दलित अत्याचार में, महिलाओं के बलात्कार और किसानों पर अत्याचार में नंबर वन हो गया है। मध्य प्रदेश कर्जदार है प्रति व्यक्ति कर्ज की व्यवस्था में मध्य प्रदेश नंबर वन है।


सेवादल के मुख्य संगठक बोले- हमने संगठन को चार ग्रेड में बांटा
इस सम्मेलन में से बदल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने कहा हमारे अंदर कुछ ऊर्जा है तो कुछ ना कुछ ठंडक भी है हमने उस ठंडक को स्वीकार करते हुए सेवादल को चार ग्रेड में बांटा है ए,बी,सी और डी.... जो डी ग्रेड के जिला अध्यक्ष हैं उनको हटाने का क्रम जारी है। हम नहीं चाहते कि सेवा दल का मतलब यह हो कि लेटर पैड छपवा दिया। या परिक्रमा करें हमारा नारा है कि काम नहीं तो पद नहीं।


सेवादल के 5 जिलाध्यक्ष हटाए, अभी और हटेंगे
योगेश यादव ने कहा- जो काम नहीं करेगा उसे पद नहीं दिया जाएगा। अभी हमने 5 जिला अध्यक्ष बदले हैं। सी ग्रेड के भी कुछ जिला अध्यक्ष भी जल्दी बदलेंगे। यह प्रक्रिया हमारी जारी रहेगी। हर ग्रामीण क्षेत्र में सेवा दल को स्थापित किया जा रहा है हर ब्लॉक अध्यक्ष को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं जहां ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां खाली हैं वे15 दिन में भर दी जाएगी। ग्राम पंचायत में मुख्य संगठन की नियुक्ति की जाएगी। अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में सेवादल का महाधिवेशन करने जा रहे हैं। जिसमें करीब 3 हजार सेवादल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE